टिहरी पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने साथ मिलकर चंबा में फ्लैग मार्च निकाला

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 मार्च। टिहरी पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स, और पीएसी के जवानों ने टिहरी के कस्बा चंबा के कृष्णा तिराहा उत्तरकाशी बाई पास रोड से लेकर चंबा चौक मसूरी रोड तक फ्लैग मार्च किया।

इस मार्च का उद्देश्य लोगों को मतदान के लिए जागरूक करना और निष्पक्ष मतदान की गारंटी देना था। साथ ही, असामाजिक और अराजक तत्वों को भी सख्ती से चेतावनी दी गई है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कानून उल्लंघन करने की कोशिश की जाएगी, और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस फ्लैग मार्च में श्रीमती ओसिन जोशी, क्षेत्राधिकारी टिहरी, श्री संदीप कुमार, उपजिलाधिकारी टिहरी, सी0 ओ0 ITBP, थानाध्यक्ष चंबा एल एस बुटोला और अन्य अधिकारी/कर्मचारी भाग लिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!