Ad image

इन तिथियों में करेंगे भाजपा प्रत्याशी अपना नामांकन

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 19 मार्च। भाजपा ने अपने लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन 22 से 27 मार्च तक कराने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

नामांकन की तिथियां इस प्रकार हैं: अल्मोड़ा (22 मार्च), हरिद्वार (23 मार्च), गढ़वाल (26 मार्च), नैनीताल (27 मार्च), और टिहरी गढ़वाल (27 मार्च)। इसके साथ ही, चुनाव प्रचार और बड़े नेताओं की रैलियों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई है।

इस अवसर पर, चुनाव प्रचार में तेजी लाने के साथ ही हर वर्ग से संपर्क को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए गए हैं। बूथ और पन्ना स्तर पर समन्वय बनाने और छोटी बैठकों का आयोजन भी किया जाएगा। त्रिवेंद्र सिंह रावत के ऑनलाइन नामांकन के बाद एक बड़ा कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!