गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए 13 नामांकन

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी 27 मार्च, 202।  गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए बुधवार को 05 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। नामांकन की प्रारंभ तिथि 20 मार्च से व अंतिम तिथि 27 मार्च तक कुल 13 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया है।
      गढ़वाल लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु चल रही नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन (27मार्च,2024) कांग्रेस से गणेश गोदियाल, बहुजन मुक्ति पार्टी श्याम लाल, बहुजन समाज पार्टी धीर सिंह तथा दीपेंद्र नेगी व मुकेश प्रकाश द्वारा निर्दलीय से नामाकंन पत्र दाखिल किया गया।
     रिटर्निंग अधिकारी/जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि अभी तक 13 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। कहा कि 28 मार्च को नामाकंन पत्रों की जांच होगी जबकि 30 मार्च को नाम वापसी होगी।

Share This Article
error: Content is protected !!