Ad image

कीर्तिनगर पुलिस टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 अप्रैल । थाना कीर्तिनगर जनपद-टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा ग्राम जाखण्ड के राजकीय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, जनजागरूकता अभियान और यातायात नियमों के महत्व पर चर्चा की गई। साथ ही, सोशल मीडिया से संबंधित साइबर अपराधों से बचाव के लिए भी जानकारी प्रदान की गई।

पुलिस टीम ने डायल-112, साइबर हेल्पलाइन-1930, और उत्तराखंड पुलिस एप की महत्ता पर भी बल दिया और लोगों को इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में LSI सुषमा रावत, TSI विपिन बिष्ट, R/C (UT) मोहित सिंह, और HG सुरेश बडोनी, जो थाना कीर्तिनगर की पुलिस टीम के सदस्य हैं मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!