Ad image

बड़ी खबर: सड़क हादसे में 5 की मौत एक घायल

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 4 मई 2024। उत्तराखंड में आज तड़के एक हादसे की खबर है। मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में कुल छह लोग सवार थे, और इस हादसे में चार युवकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है।

शनिवार को तड़के हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में 3 ने घटनास्थल पर और 2 लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

हादसे में जान गंवाने वालों में चार युवक और एक युवती शामिल हैं, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई । घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसका इलाज किया जा रहा है।

गढ़ निनाद की सलाह है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए तथा सड़क पर वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने की जरूरत है।

नाम पता मृतक :-

1- अमन सिंह राणा पुत्र राजेश सिंह राणा, निवासी शंकरपुर, निकट डी0आई0एम0एस0 कॉलेज गेट, सहसपुर, उम्र 22 वर्ष, ( IMS यूनिवर्सिटी )
2- दिंग्याश प्रताप भाटी पुत्र देवेन्द्र सिंह भाटी, निवासी पैटलवुड अपार्टमेंट, ज्वालापुर हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष ( IMS यूनिवर्सिटी )
3- तनुजा रावत पुत्री सोहन सिंह, निवासी दुर्गा कालोनी, रूडकी हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष ( IMS यूनिवर्सिटी )
4- आशुतोष तिवारी पुत्र वीर बहादुर तिवारी, निवासी निकट थाना नागपानी, रमिला, गांउड पैरामाउंट एक्सपोर्ट, मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश
5- हृदयांश चन्द्र पुत्र हरिश चन्द्र निवासी ए0टी0पी0 कालोनी, अनपरा सोनभद्र, उत्तरप्रदेश, उम्र 24 वर्ष ( D.I.T यूनिवर्सिटी)

नाम पता घायल :-
1- नयनश्री पुत्री संजय कुमार, निवासी न्यू विकास एलक्लेव, रोहतक रोड, मेरठ, उम्र 24 वर्ष ( IMS यूनिवर्सिटी )


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!