Ad image

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव मतगणना की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 14 मई 2024: आज मंगलवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर बैठक आयोजित की गई। जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित इस बैठक में, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जनपद क्षेत्रों के अंतर्गत 14-14 टेबिल लगाए जाएंगे, जिसमें चक्रवार को मतगणना की जाएगी।

सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति और वीडियोग्राफी में पूरी प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। मतगणना भवन के अंदर मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा, जबकि मतगणना स्थल के बाहर काउंटर पर फोन जमा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी एआरओ को ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल तक पहुंचाने हेतु टेबिलवार पर्याप्त संख्या में ग्रुप डी एवं सीलिंग स्टॉफ की तैनाती करने एवं चक्रवार मतगणना परिणाम संबंधी सूचनाओं के प्रेषण के लिए विधान सभावार नोडल ऑफिसर तैनात करने के निर्देश दिये।

मतगणना स्थल पर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। मतगणना कार्मिकों का 28 मई व 03 जून को प्रथम व द्वितीय रेंडमाइजेशन किया जायेगा तथा मतगणना कार्मिकों को 31 मई व 3 जून को प्रथम व द्वितीय प्रशिक्षण दिया जायेगा।

बैठक में सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम के.के. मिश्रा, एएसपी जे.आर. जोशी, पीडी डीआरडीए योगेश उपाध्याय, सीएमओ मनु जैन, सीइओ एस.पी. सेमवाल, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, घनसाली अपूर्वा सिंह, देवप्रयाग सोनिया पंत, डीएसओ अरूण वर्मा, एडीईओ आर.एस. अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, डीपीआरओ एम.एम. खान, एआरटीओ सत्येन्द्र राज, डीआईओ एनआईसी सौरभ रतूड़ी, एलडीएम मनीष मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी भौतिक/वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!