हरीश रावत ने विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतकों को दी श्रद्धांजलि: घायलों के स्वस्थ होने की कामना की

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी, गढ़वाल, 16 जून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, पौड़ी समेत अन्य स्थानों में घटी विभिन्न दुर्घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इन दुर्घटनाओं में कई लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हो गए हैं। इस दुखद समय में हम सभी कांग्रेस जन, बाबा केदारनाथ जी से प्रार्थना करते हैं वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक-संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। हम सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

यह बात पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने दो दिवसीय टिहरी प्रवास के दौरान चंबा के एक होटल में एक श्रद्धांजलि सभा में कही। उन्होंने इस अपार दुख के समय में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भगवान बद्रीविशाल से प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने संबंधित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!