Ad image

टीएचडीसीआईएल द्वारा टिहरी में 27वें आईसीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का तीसरा दिन

Govind Pundir
5 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

फाइनल मुकाबले में नीपको ने मिनिस्ट्री ऑफ पावर (एमओपी) को 2-1 से हराकर टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया

टिहरी गढ़वाल, 20 जून,2024। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की टिहरी परियोजना, उत्तराखंड में 27वें अंतर केन्‍द्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम (आईसीपीएसयू) कैरम टूर्नामेंट का शुभारंभ 18 जून को किया गया था। विद्युत मंत्रालय (एमओपी) के तहत पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (पीएससीबी) के तत्वाधान में पांच दिवसीय कैरम टुर्नामेंट के महिला एवं पुरुष वर्ग की टीम चैंपियनशिप के सेमी फाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मिनिस्ट्री ऑफ पावर ने ग्रिड इंडिया को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में नीपको की टीम ने केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया । जिसके फाइनल मुकाबले में नीपको ने मिनिस्ट्री ऑफ पावर (एमओपी) को 2-1 से हराकर टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया । जबकि ग्रिड इंडिया ने सीईए को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया ।  

  वहीं दूसरी ओर महिला वर्ग की टीम चैंपियनशिप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पी.एफ.सी. ने पावर ग्रिड को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई एवं महिला वर्ग के दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले में मिनिस्ट्री ऑफ पावर ने ग्रिड इंडिया को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जिसके फाइनल मुकाबले में मिनिस्ट्री ऑफ पावर ने पीएफसी को 2-1 से हराकर टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया ।

  महिला टीम चैंपियनशिप में मिनिस्ट्री ऑफ पावर (एमओपी) ने पीएफसी को 2-1 से हराकर टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया तथा महिला टीम चैपियनशिप में ग्रिड इंडिया ने पीजीसीआईएल को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

  महिला ओपन युगलवर्ग में एसजेबीएनएल के करुणा एवं सुषमा चौहान की जोड़ी ने एमओपी की सरोज देवी एवं दया चौधरी की जोड़ी को 11-09 से हराकर युगलवर्ग का खिताब अपने नाम किया तथा ग्रिड इंडिया की कृतिका देवनाथ एवं हिमालय दत्ता की जोड़ी ने पीएफसी की संध्या चावला एवं सुधा विज की जोड़ी को 16-15 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

  पुरुष युगलवर्ग में एमओपी के परितोष गुप्ता एवं एम. पी. चमोली की जोड़ी ने ग्रिड इंडिया के बी. साइकिया एवं शुभ्रादास की जोड़ी को 24-06, 25-07 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

  पुरुष युगलवर्ग के दूसरे क्वाटर फाइनल में निपको के आर. के. सेंसुआ एवं डी. साकीया की जोड़ी ने टीएचडीसीआईएल के सुमित कुमार एवं एस. डी. बसलियाल की जोड़ी को 25-13, 18-15 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया ।

  पुरुष युगलवर्ग के तीसरे क्वाटर फाइनल मुकाबले में एनएचपीसी के अनूप कुमार एवं ओम प्रकाश की जोड़ी ने पीजीसीआईएल के रवि सेकिया एवं डी. के. विश्वास की जोड़ी को 09-25, 17-14, 25-06 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

  पुरुष युगलवर्ग के चतुर्थ क्वाटर फाइनल में ग्रिड इंडिया के केशव बोरा एवं उत्पल दास की जोड़ी ने एनएचपीसी के बी. इन्द्रप्रकाश एवं एम. वी. सुभ्रमण्यम की जोड़ी को 23-18, 12-02 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।उल्लेखनीय है की इस टूर्नामेंट में पावर सेक्टर की 12 टीमें  हिस्सा ले रही है, जिसमें मिनिस्ट्री ऑफ पावर, केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी), नेशनल हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (एनएचपीसी), ग्रिड इंडिया, सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल), नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (नीपको), पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी), रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (आरईसी), पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल), दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) एवं मेजबान टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) शामिल है।  

यह जानकारी डॉ. ए. एन. त्रिपाठी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) द्वारा उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) डी. पी. पात्रों, चीफ रेफरी अनिल कुमार गुप्ता, प्रबंधक (जनसम्पर्क) मानबीर सिंह नेगी, उप प्रबंधक श्री दीपक उनियाल, आर.डी. ममगाईं, श्री पुरुषोत्तम रावत, श्री शेर सिंह रावत,  श्री चंद्रवीर सिंह नेगी, श्री एस. एस. मेहरा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!