उत्तराखंड में प्रथम बार राज्य स्तर पर आयोजित संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पारदर्शिता के साथ तय समय में घोषित हुआ परिणाम- प्रो0 एन0के0 जोशी

टिहरी गढ़वाल, 25 जून। उत्तराखंड राज्य में प्रथम बार राज्य स्तर पर आयोजित संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2024-26 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा 9 जून, 2024 को कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन.के. जोशी ने बताया कि परीक्षा परिणाम तय समय पर पारदर्शिता के साथ घोषित किया गया है। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा सचिव श्री शैलेश बगोली, और अपर सचिव, उच्च शिक्षा डॉ. आशीष श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और शासन ने विश्वविद्यालय पर विश्वास जताया और परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी।

प्रवेश परीक्षा के परिणाम उच्च शिक्षा विभाग के शासकीय पोर्टल ukentrance.samarth.edu.in पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!