ऋषिकेश नगर निगम ने गंगानगर और हनुमंतपुरम में की अंडरग्राउंड नालों की सफाई

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश 29 जून। । ऋषिकेश नगर निगम गंगानगर, हनुमंतपुरम आदि क्षेत्रों में अंडरग्राउंड नालों की सफाई कर रहा है। इस कार्य में नगर निगम ऋषिकेश, जल निगम सीवर शाखा ऋषिकेश की टीम, प्रशिक्षित स्टाफ और ठेकेदार सहयोग कर रहे हैं।

नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने मानसून पूर्व तैयारी के तहत अंडरग्राउंड नालों की सफाई का कार्य निर्धारित समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। चंद्रकांत भट्ट, सहायक नगर आयुक्त, को विशेष रूप से इस कार्य के लिए नामित किया गया है।

Share This Article
error: Content is protected !!