नीम बीच घाट पर महिला और पुरुष की डूबने की सूचना, एसडीआरएफ द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 1 जुलाई 2024। अभी अभी एक दुखद सूचना मिली है नीम बीच घाट पर एक महिला व पुरूष के डूबने की खबर है । एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) और थाना मुनि की रेती की टीमें मौके पर मौजूद हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के अनुसार, महिला और पुरुष दोनों मुनि कीरेती से किराए की बाइक लेकर नीम बीच पहुंचे थे। महिला नहाने के दौरान डूबने लगी और उसे बचाने के प्रयास में उसका साथी भी डूब गया। पुरुष के कपड़ों से उसका पर्स मिला है जिसमें उसका आधार कार्ड मिला है। पुरूष का नाम लवप्रीत पुत्र सुखबीर सिंह ई 25 सुदर्शन पार्क पश्चिमी दिल्ली है। महिला की पहचान की जा रही है। अधिकारियों द्वारा परिजनों को सूचित करने और अन्य जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सर्चिंग जारी है ।

Update: टीम द्वारा नदी में बहाव अत्यधिक होने के कारण राफ्ट की मदद से सर्च अभियान पशुलोक बैराज तक किया गया , परंतु डूबे युवक युवती का कुछ पता नहीं लगा। पुलिस द्वारा युवती का भी नाम पता लगा दिया गया है। जिसका नाम नेहा राठौर पुत्री चेतन आनंद राठौर निवासी करोलबाग मध्य दिल्ली है। दोनो के परिजनों को सूचित कर दिया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!