Ad Image

कांग्रेसजनों ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का जन्मदिन

कांग्रेसजनों ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का जन्मदिन
Please click to share News

टिहरी गढ़वाल 12 जुलाई। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा का जन्मदिन आज पूरे प्रदेश के साथ-साथ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में कांग्रेसजनों द्वारा केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना के साथ उनका जन्मदिन मनाया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा और शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार ने कहा कि हम सब कांग्रेसजन् अपने लोकप्रिय उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री करण माहरा जी की दीर्घायु स्वास्थ्य एवं कुशल जीवन की कामना के लिए भगवान बद्री विशाल श्री सेमनाराज जी से प्रार्थना करते हैं।
उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौटियाल महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता उनियाल महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष अनीता रावत जिला महामंत्री सुषमा दुमोगा उपाध्यक्ष विनोद रावत युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल एनएसयूआई के प्रदेश महामंत्री हरिओम भट्ट लोकगायक राजेन्द्र चकोर आदि उपस्थित थे।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories