Ad image

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री के टिहरी दौरे से टिहरी को अनेकों सौगात मिलने का कांग्रेस ने जताया भरोसा: शांति प्रसाद भट्ट, प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 15 जुलाई, 2024 । सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि आज माननीय केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री जी का टिहरी बांध क्षेत्र में भ्रमण कार्यक्रम है। उनका यह पहला दौरा है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने उम्मीद जताते हुए कहा कि माननीय मंत्री जी का स्वागत करते हैं और निम्नलिखित सौगातें मिलने की उम्मीद करते हैं:

📌 टिहरी बांध के ऊपर से 24 घंटे के लिए आवाजाही को खोलने का आदेश देंगे।

📌 टिहरी बांध के उन सभी पूर्ण विस्थापित परिवारों को जिन्हें मात्र 74.40 लाख नगद दिया जा रहा है, इस नियम को बदल कर पुरानी 1998 की नीति के अनुरूप भूमि के बदले भूमि प्रदान करने का निर्णय लेंगे।

📌 सभी आशिक डूब क्षेत्र के परिवारों के लिए पूर्ण विस्थापन हेतु पात्रता की गणना में भूमि प्रतिशत 50% से घटा कर 40% का मानक रखने का निर्णय लेंगे, चूंकि पूर्व में झील का जलस्तर बढ़ाया गया था।

📌 पात्रता निर्धारण में कट ऑफ डेट वर्ष 2010 या भूमि की रजिस्ट्री की तिथि रखने का निर्णय लेंगे।

📌 जाखणीधार के जेलम आयुष अस्पताल में अनियमितताओं की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाने हेतु राज्य से कहेंगे।

📌 नई टिहरी सहित सम्पूर्ण टिहरी जिले की सड़कों के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए केंद्र से एक मुश्त धनराशि दिलवाएंगे।

📌 टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दिलवाएंगे।

📌 भागीरथीपुरम (कोटी) से नई टिहरी रोपवे (रज्जू मार्ग) मार्ग को स्वीकृति दिलवाएंगे।

📌 डोबरा चांठी पुल में फसाड लाइटों की गुणवत्ता को दुरुस्त करने और मानवीय सुरक्षा हेतु पुख्ता व्यवस्था की जाए।

📌 आशिक डूब क्षेत्र के उन परिवारों जिनके भवनों में दरारें आ चुकी हैं और कभी भी जमीनदोज हो सकते हैं, उनके प्रतिकर भुगतान हेतु निर्देशित करेंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!