उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

सीडीओ ने ली प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 19 जुलाई, 2024। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास (शहरी एवं ग्रामीण) योजना की बैठक आहूत की गई।

विकास भवन सभागार, नई टिहरी में आयोजित इस बैठक में जनपद में आवास (शहरी) विकास विभाग एवं नगर-निकायों के माध्यम से संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नगर निकायों के अधिकारियों को प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार प्रचार-प्रसार कर पात्र लाभार्थियों को इसकी जानकारी व लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अन्य सरकारी योजनाओं को भी समय पर पूर्ण करें।

बैठक में समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!