Ad image

दर्जनों ने ली रीजनल पार्टी की सदस्यता: रक्षा मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष आरआरपी में शामिल

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 21 जुलाई 2024। आज रक्षा मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर डीपीएस रावत सहित दर्जनों लोगों ने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। डीपीएस रावत उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक के भी केंद्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
इस अवसर कई कार्यकर्ताओं को देहरादून महानगर की संगठन इकाई व महिला प्रकोष्ठ में भी दायित्व सौंपा गया है। प्रवीन भारद्वाज को देहरादून महानगर का अध्यक्ष बनाया गया। जल्दी ही महानगर इकाई की घोषणा की जाएगी।
यशोदा रावत को महानगर महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ऋषिका चौहान को महिला प्रकोष्ठ में महानगर कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है तथा कलावती नेगी को महिला प्रकोष्ठ में महानगर संगठन सचिव बनाया गया है
शशि रावत को युवा प्रकोष्ठ के महिला मोर्चा में महानगर अध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है।
इसके अलावा द्रौपदी रावत को यमकेश्वर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रेनू नवानी को विधि प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। तथा सुशीला पटवाल को राज्य आंदोलनकारी मंच देहरादून का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। करिश्मा नेगी को जिला प्रचार सचिव महिला प्रकोष्ठ, तथा पदमा रावत को बालावाला मंडल महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष प्रकोष्ठ बनाया गया है।
जगदंबा बिष्ट को देहरादून वार्ड 99 का अध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईस्ट वाले सभी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आवाह्न करते हुए संगठन बनाने पर जोर देने को कहा।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल तथा प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने सभी नए सदस्य तथा नवनियुक्त पदाधिकारी का फूल और बुके देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने की।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन से सचिव राजेंद्र गुसांई, विनोद कोठियाल, सुरेंद्र चौहान, दयाराम मनोरी, जगदंबा भट्ट, कलम सिंह रावत, संजय तितोरिया, सुरेश पाल, गोविंद अधिकारी, पदमा रावत, कश्मीरा नेगी, मंजू रावत, गीता बिष्ट, उषा सजवान, शांति चौहान , मोहनी खंखरियाल, अनीता नेगी, सर्वेश्वरी देवी, मंजू ईष्टवाल, देवेश्वरी बिष्ट, कुसुम त्रिवेदी, मीना थपलियाल, रजनी कुकरेती, रंजना नेगी आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!