भूविज्ञान विभाग की प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश, 27 जुलाई 2024: पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, ऋषिकेश के भूविज्ञान विभाग की सत्र 2023-24 की प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह रूसा सभागार में सम्पन्न हुआ।

विभागीय प्रतियोगिताओं में निबंध, पोस्टर और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

निबंध प्रतियोगिता में सोनाक्षी नेगी (एमएससी द्वितीय सेमेस्टर) ने प्रथम, सजल गोयल (एमएससी द्वितीय सेमेस्टर) ने द्वितीय, और प्रीति (बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में गौरी प्रजापति (बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम, दिव्या रावत (बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर) ने द्वितीय, और सीमा केवट (बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

क्विज प्रतियोगिता में गौरी (बीएससी षष्ठम सेमेस्टर) ने प्रथम, काजल राणा (एमएससी द्वितीय सेमेस्टर) ने द्वितीय, और अभिषेक भट्ट (एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजेताओं को परिसर निदेशक प्रोफेसर महावीर सिंह रावत और विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रोफेसर गुलशन कुमार ढींगरा द्वारा मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर मनोज यादव, प्रोफेसर शांति प्रकाश सती, प्रोफेसर विमल बहुगुणा, डॉ. प्रीति खण्डूरी और अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!