Ad image

आपदा: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित कर रहे राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 29 जुलाई, 2024। जनपद क्षेत्रांतर्गत भिलंगना ब्लॉक के बालगंगा एवं बूढ़ाकेदार क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित राहत एवं बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आपदाग्रस्त ग्राम तोली, जखाणा, कोट, विशन, थाती बूढाकेदार, पिंसवाड़, उरणी, अगुण्डा, कोटी आदि गांवों में सार्वजनिक रास्ते, कृषि भूमि, सड़क, पेयजल लाइन, विद्युत आदि परिसंपत्तियों की क्षति का आंकलन करने के लिए कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, राजस्व, उद्यान, समाज कल्याण, सहकारिता विभाग के अधिकारियों की टीमें गठित की गई हैं।

पिंसवाड़, उरणी, अगुण्डा, कोटी के लिए गठित टीम का चिकित्सा दल शनिवार से इन गांवों में जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहा है। इन टीमों को सार्वजनिक और निजी संपत्ति की क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बुढ़ाकेदार और पिंसवाड़ में रिवर डायवर्सन का काम प्रगति पर है। कोटी और अगुण्डा में ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति बाधित है, जिसे बहाल करने का कार्य जारी है।

जल संस्थान की घनसाली के अंतर्गत विभिन्न पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिनमें थाती बुढाकेदार, झाला, कोट विशन, विशन विद्यालय, सेन्दुल सिन्सरगाड, चमियाला पदोका, पिन्सवाड, कोट बुढाकेदार, अगुण्डा, खवाड़ा, डालगांव, कुण्डयाली, कुण्डयाली-सौला, गेवाली, तोली पेयजल लाइन शामिल हैं। इन पेयजल योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए काम किया जा रहा है, फिलहाल ग्रामवासियों को प्राकृतिक स्रोत से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

पेयजल निगम की भल्डगांव, चानी, दल्ला, भिगुन पेयजल योजनाएं भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं और इन्हें सुचारू करने का कार्य चल रहा है। जनपद में 03 राज्य मार्ग, 03 जिला मार्ग और 26 ग्रामीण मार्ग बंद हैं, जिन्हें खोलने का कार्य गतिमान है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!