भागीरथीपुरम में 514 छात्र-छात्राओं ने सीखी आपदा से बचाव की तकनीक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 सितंबर। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल की ओर से 26 सितंबर को THDC हाइड्रो पावर अभियांत्रिकी कॉलेज, भागीरथीपुरम में आपदा जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में खोज-बचाव, प्राथमिक उपचार और CPR का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने अत्यधिक रक्तस्राव रोकने, स्थानीय संसाधनों से स्ट्रेचर तैयार करने और घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की तकनीक समझाई।
इसके अलावा भूकंप, बाढ़/जलभराव, घरेलू आग और जंगल की आग के दौरान क्या करें और क्या न करें, इसकी जानकारी दी गई। खोज-बचाव में प्रयुक्त बेसिक उपकरणों के इस्तेमाल तथा आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों के बारे में भी बताया गया। साथ ही ‘भूदेव’ ऐप डाउनलोड एवं उपयोग की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और स्टाफ सहित 514 महिला-पुरुषों ने प्रतिभाग किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!