जनसुनवाई में 119 शिकायतें प्राप्त, जिलाधिकारी ने अतिक्रमण मुक्त करने के दिए निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून, 29 जुलाई 2024। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में 119 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने जनमानस से अनुरोध किया कि वे अपनी शिकायतों को लेकर स्वयं मिलें और किसी भी बिचौलियों की बातों में न आएं। शिकायतों में भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी विवाद, भरणपोषण, जल संस्थान, बिजली, पानी, आपदा जलभराव, और वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं प्रमुख रहीं।

जिलाधिकारी ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर नगर निगम और राजस्व विभाग को कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नाले की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर मौके का निरीक्षण कर अतिक्रमण को ध्वस्त करने के निर्देश भी दिए।

ग्राम जमनपुर के एक किसान ने अपनी खेती की भूमि पर पानी भर जाने की शिकायत की, जिस पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। सुंदरवाला तपोवन में पहाड़ों से पानी के साथ मलबा आने की समस्या पर नगर निगम को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। ईस्ट हॉपटाउन मौजा सुद्धोवाला झाजरा में दाखिल खारिज रोक की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए। रतनपुर कड़वा कॉलोनी में अवैध कब्जे की अधूरी कार्यवाही पर सिंचाई विभाग और तहसीलदार विकासनगर को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। हनोल में बाहरी व्यक्ति द्वारा ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत पर उप जिलाधिकारी चकराता को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, प्रभागीय वनाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!