सिलेंडर से भरा ट्रक ढालवाला के पास दुर्घटनाग्रस्त, परिचालक घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 सितंबर 2024। ढालवाला से भद्रकाली की ओर जाने वाले मार्ग पर आज शाम एक सिलेंडरों से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर नीचे की सड़क पर जा गिरा। हादसे में चालक यशपाल सिंह रावत (34), निवासी ढालवाला, सुरक्षित बच गए हैं, जबकि परिचालक एवं ट्रक मालिक रणजीत सिंह बिष्ट को हल्की चोटें आईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया।

एसडीआरएफ निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण ने बताया कि, ट्रक गढ़वाल से खाली सिलेंडर लेकर वापस आ रहा था। दुर्घटना ढालवाला से आगे कप्तियाल तिराहा के पास हुई, जब ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और जिला पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

सजवाण ने बताया कि चालक यशपाल सिंह सुरक्षित हैं, जबकि परिचालक रणजीत सिंह बिष्ट को हल्की चोटें आई हैं। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!