जल पुलिस ने जानकी पुल घाट पर डूब रहे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 14 सितंबर 2024। आज दोपहर करीब 12:45 बजे जानकी पुल घाट पर एक व्यक्ति गंगा स्नान के दौरान दुर्घटनावश डूबने लगा। व्यक्ति, शुभम गोयल (31 वर्ष), जो दिल्ली के रोहणी क्षेत्र से गंगा स्नान के लिए जानकी पुल घाट पर आए थे, का पैर फिसल जाने के कारण वह पानी में बहने लगे।

जल पुलिस की मुस्तैद टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए काफी मशक्कत के बाद उन्हें भरत घाट पर सकुशल रेस्क्यू किया। प्राथमिक उपचार के तौर पर शुभम गोयल को सीपीआर (CPR) दिया गया, जिससे उनकी हालत स्थिर हो गई। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति के परिजनों को घटना की सूचना फोन द्वारा दी गई।

रेस्क्यू टीम में हैड कांस्टेबल सुभाष ध्यानी, हैड कांस्टेबल विदेश चौहान व गोताखोर महेंद्र चौधरी शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!