डिप्टी राजि अधिकारी भगवान सिंह सजवाण पंचतत्व में विलीन, कोटेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

डी पी उनियाल गजा

टिहरी गढ़वाल 25 सितंबर 2024। विकास खंड चम्बा में धार अकरिया पट्टी के ग्राम पयालगांव निवासी भगवान सिंह सजवाण पंचतत्व में विलीन, कोटेश्वर घाट पर सैकड़ों लोगों ने दी नम आंखों से श्रद्धांजलि।

मिलन सार व व्यवहार कुशलता के धनी 58 वर्षीय भगवान सिंह सजवाण टिहरी डैम प्रभाग के सिविल सोयम प्रभाग में डिप्टी राजि अधिकारी के पद पर वर्तमान समय में कार्यरत रहे हैं, विगत एक सप्ताह से अत्यधिक अस्वस्थ होने पर उनको महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया था जहां पर उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को उनके बेटे धर्मेन्द्र सजवाण व जीतेन्द्र सिंह सजवाण एवं परिजन पैतृक निवास ग्राम पयालगांव लाये।

आज सुबह निकटवर्ती गांवों के लोगों, परिजनों, रिश्तेदारों ने शव यात्रा में शामिल होकर पैतृक कोटेश्वर घाट पर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके अंतिम संस्कार में भारतीय जनता पार्टी टिहरी के मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती, व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान, उत्तराखंड आंदोलनकारी कुंवर सिंह चौहान, प्रधान संगठन नरेन्द्र नगर के अध्यक्ष धन सिंह सजवाण, मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, प्रधान टिंगरी प्रेम प्रकाश उनियाल,तुंगोली पूर्व प्रधान जगबीर सिंह रावत, प्रगतिशील जन विकास संगठन अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल, सदस्य क्षेत्र पंचायत नैचोली ज्योति प्रसाद पंत, नगर पंचायत गजा निवर्तमान सभासद विनोद चौहान, व्यापार सभा गजा राजेंद्र सिंह राणा, हुकम सिंह, रघुबीर सिंह खाती, प्रवीन पंवार, विलेन्दर सिंह असवाल,नीरज खाती, कुशवीर सिंह पुंडीर, समाजसेवी दिलवीर सिंह मखलोगा, सहित सैकड़ों लोग व बन विभाग के कर्मचारी शामिल रहे, उनके निधन पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, नगर पंचायत गजा निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती, सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खाती, चम्बा ब्लाक प्रमुख शिवानी विष्ट ने दूरभाष से संवेदना व्यक्त की है ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!