Ad image

ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने किया निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26सितंबर 2024। विकासखंड जाखणीधार के ग्राम पंचायत मंदार में युवा कल्याण विभाग की ओर से व्यावसायिक कार्यक्रम के तहत 3 माह का सिलाई प्रशिक्षण शुरू हुआ। गांव की 20 महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बृहस्पतिवार को जाखणीधार की की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने रिबन काटकर प्रशिक्षण सभा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए गांव कई योजनाएं संचालित की जा रही है। जिनमें मुख्यमंत्री प्लान रोकथाम के तहत डेरी,बकरी और इंटरलॉकिंग टाइल्स बनाई जा रही है। कहा कि जल्द ही मशरूम उत्पादन यूनिट और ब्यूटी पार्लर का भी प्रशिक्षण महिलाओं को दिया जाएगा। उन्होंने महिलाओं से प्रशिक्षण हासिल कर इसका व्यवसायिक उपयोग करने पर जोर दिया।

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संजय लिंगवाल ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि पूर्व में भी विभाग की ओर महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कहा इस बार भी 20 महिलाओं को तीन माह का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। कहा कि युवक और महिला मंगल दल को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सामग्री दी जा रही है।प्रशिक्षक मीनाक्षी रावत ने सिलाई कटाई की जानकारी दी।

इस मौके पर उप प्रधान भगवान सिंह राणा,लक्ष्मण सिंह रावत,सतीश रावत,कबूल रावत, जगमोहन रावत,सत्ये सिंह, गंभीर रमोला,ममता रावत,प्रमिला देवी,अनसूल राणा,दीपिका गुसाईं,हिना रावत,रितिका राणा,सुंदर सिंह,बलदेव सिंह, दिनेश सेमवाल आदि मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!