Ad image

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने छाम थाना और कांडिखाल चौकी का औचक निरीक्षण किया

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 अक्टूबर 2024 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आयुष अग्रवाल ने छाम थाना और कांडिखाल चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की सीमाओं का दौरा कर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया और बाहरी व्यक्तियों के भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नशा, चोरी और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों पर कड़ी नजर रखने और त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए। लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण और जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने की भी हिदायत दी गई।

अधिकारियों को साइबर अपराधों की जांच तेज करने और CCTNS जैसे तकनीकी प्लेटफॉर्म पर नियमित काम सुनिश्चित करने को कहा गया। SSP ने मालखाना, सरकारी संपत्ति और थाने के रिकॉर्ड का भी निरीक्षण किया और उन्हें अद्यतन बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सुखपाल मान समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!