व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग पर काटे चालान

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी 08 नवंबर, 2024। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशानुसार, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और होटलों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से निरीक्षण टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, और केंद्र प्रभारियों के नेतृत्व में संबंधित क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करेंगी।

शुक्रवार को नगर निगम श्रीनगर/श्रीकोट, नगर पालिका दुगड्डा, और नगर पालिका पौड़ी में निरीक्षण किया गया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्रीनगर, विजय डोभाल ने नगर निगम श्रीनगर/श्रीकोट में 40 व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, जिनमें घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर 29,900 रुपये के चालान किए गए।

पौड़ी नगर पालिका क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक शैलेन्द्र बडोला ने 11 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और 25,300 रुपये के चालान किए। इसी प्रकार, नगर पालिका दुगड्डा में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कृष्ण चन्द्र बौठियाल ने 14 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, जिनमें घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के कारण 6,900 रुपये के चालान किए गए।

Share This Article
error: Content is protected !!