ऑपरेशन स्माइल टीम ने घर से भागे 16 वर्षीय बालक को किया मामा के हवाले

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। ऑपरेशन स्माइल टीम ने एक नाबालिग बालक को ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र से ढूंढकर उसके मामा के सुपुर्द किया। बालक, जिसकी उम्र 16 वर्ष है, दो दिन पहले बिना बताए घर से भागकर काम की तलाश में ऋषिकेश आया था। उसके पिता का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था, और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह घर छोड़कर चला गया।

ऑपरेशन स्माइल टीम ने क्षेत्र में होटलों और धर्मशालाओं में खोजबीन के दौरान लक्ष्मण झूला इन होटल के बाहर खड़े बालक को देखा। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह ग्राम सिलोगी, तहसील गैंडखाल, जिला पौड़ी गढ़वाल का निवासी है। टीम ने उसकी मां से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि बेटा तीन दिन से लापता था और काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया।

टीम ने बालक के मामा महेंद्र रावत को बुलाकर बच्चे को उनके हवाले किया। बालक के परिवार ने ऑपरेशन स्माइल टीम का आभार व्यक्त किया। इस पूरी प्रक्रिया में टीम प्रभारी एसआई अनिरुद्ध मैठाणी और उनकी टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, भरत धनई, निशांत रमोला और एलसी इंदु शामिल थे, ने सराहनीय कार्य किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!