Ad image

जिला स्तरीय उद्योग मित्र और स्वरोजगार प्रोत्साहन समिति की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

जिला सभागार नई टिहरी में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग मित्र और जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिनी औद्योगिक आस्थान सरोठ और लक्षमोली की स्थिति, एमएसएमई नीति, पीएम विश्वकर्मा योजना, सिंगल विंडो प्रणाली, सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम नीति, और जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उद्यमियों की समस्याओं पर भी विचार किया गया।

जिलाधिकारी ने मुनिकीरेती नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को औद्योगिक क्षेत्र ढालवाला का निरीक्षण कर वहां सड़कों, पेयजल, विद्युत पोल और यातायात जाम जैसी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों और उद्यमियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने होमस्टे निर्माण में मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

आगराखाल स्थित मैसर्स होटल डिवाइन में पानी की समस्या को लेकर संतोषजनक उत्तर न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तपोवन क्षेत्र के पार्किंग स्थल से विद्युत पोल हटाने के संबंध में अधिशासी अभियंता ने जानकारी दी कि क्षेत्र में एडीबी के तहत अंडरग्राउंडिंग का काम चल रहा है और यह कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।

महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र एच.सी. हटवाल ने सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम नीति 2015 के तहत 51 इकाइयों के 1.77 करोड़ रुपये से अधिक के ब्याज अनुदान और 21 इकाइयों के 1.56 करोड़ रुपये से अधिक के विद्युत अनुदान के दावे सैद्धांतिक स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किए। औद्योगिक आस्थान लक्षमोली, सरोट और ढालवाला में भूमि आवंटन की ऑनलाइन प्रक्रिया के संदर्भ में साइट बंद होने की जानकारी पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अमित पोखरियाल, डीटीडीओ एस.एस. राणा, एलडीएम मनीष मिश्रा, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित आनंद, डीपीआरओ एम.एम. खान, श्रम अधिकारी आईशा, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!