उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

टिहरी गढ़वाल में नगर निकाय चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड, देहरादून की अधिसूचना के तहत जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिसूचना जारी होने की तिथि से मतगणना की समाप्ति तक आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।

जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए 04 नगरपालिका परिषदों (टिहरी, चंबा, मुनिकीरेती, देवप्रयाग) और 06 नगर पंचायतों (लंबगांव, घनसाली, चमियाला, तपोवन, कीर्तिनगर, गजा) में जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। कुल 14 जोनल मजिस्ट्रेट और 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जबकि 06 जोनल मजिस्ट्रेट और 08 सेक्टर मजिस्ट्रेट को आरक्षित रखा गया है।

निर्वाचन प्रक्रिया की सुचारू देखरेख और आयोग के निर्देशों के अनुपालन हेतु 20 रिटर्निंग ऑफिसर और 30 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 04 रिटर्निंग ऑफिसर और 07 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर आरक्षित के तौर पर तैयार रहेंगे। सभी अधिकारी मतदान केंद्रों में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे।

जिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा, ताकि चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!