Ad image

नगर निगम ऋषिकेश ने शीतलहर से बचाव के लिए किए विशेष प्रबंध

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश । नगर निगम ऋषिकेश ने शीतलहर से बचाव के लिए निराश्रित, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद हेतु कंबल वितरण और अन्य व्यवस्थाएं की हैं। नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में आईएसबीटी और आसपास के क्षेत्रों में कंबल वितरित किए गए। इससे पहले बाईपास रोड और पुराने रेलवे स्टेशन जैसे क्षेत्रों में भी कंबल बांटे गए थे।

शीतलहर से राहत के लिए नगर निगम ने 10-10 बिस्तरों के दो रैन बसेरे शुरू किए हैं, जिनमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। इसके अलावा, यात्री विश्रामगृह में 50 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है, जहाँ जरूरतमंदों को ठहराया जा रहा है।

नगर निगम ने 10 से अधिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था भी की है ताकि ठंड से राहत मिल सके। नगर निगम की यह पहल जरूरतमंदों के लिए मददगार साबित हो रही है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!