श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय और आईटीडीए के बीच समझौता, छात्रों को मिलेगा तकनीकी कौशल विकास का अवसर

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 08 जनवरी 2025। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल और सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए), देहरादून के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को उभरती प्रौद्योगिकियों में प्रशिक्षण देकर उनके कौशल और तकनीकी क्षमताओं को उन्नत करना है।

यह समझौता राज्य सरकार की पहल “पहाड़ी क्षेत्रों में युवाओं के कौशल विकास” को सशक्त बनाने में भी प्रभावी भूमिका निभाएगा। आईटीडीए, जो उत्तराखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय है, सीएएलसी प्रभाग के माध्यम से राज्य के युवाओं को आईटी और संबंधित क्षेत्रों में कौशल-आधारित प्रशिक्षण प्रदान करता है।

समझौते के तहत विश्वविद्यालय में बीसीए पाठ्यक्रम के छात्रों को आईटीडीए द्वारा निःशुल्क शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसमें क्लाउड कंप्यूटिंग, नेटवर्किंग विशेषज्ञता, ग्राफिक्स डिजाइन, साइबर सुरक्षा, डिजिटल मार्केटिंग और आईटी सेवाओं जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन.के. जोशी ने कहा कि यह पहल पहाड़ी क्षेत्रों के छात्रों को हुनरमंद बनाकर उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाएगी। साथ ही, आईटीडीए की प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से छात्रों को शीर्ष मल्टीनेशनल कंपनियों में रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चंद्रा, आईटीडीए की ओर से सेंटर मैनेजर संध्या रावत, प्रशांत भारती और प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुनील जोशी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!