बैंक सखियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 11 जनवरी। जिला विकास सभागार, टिहरी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चयनित बैंक सखियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 9 जनवरी से शुरू हुआ था, जिसमें चंबा, नरेंद्रनगर और देवप्रयाग विकासखंड की 36 बैंक सखियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बैंक सखियों को समूहों की आय बढ़ाने और आजीविका संवर्धन में उनकी भूमिका के बारे में बताया। साथ ही, नेशनल रिसोर्स पर्सन जी.बी. भुवन ने बैंकिंग योजनाओं और वित्तीय साक्षरता से जुड़ी जानकारी दी।

इस मौके पर पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराना था।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!