Ad image

नई टिहरी के विकास का खाका: भाजपा का संकल्प पत्र जारी

Govind Pundir
4 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

भाजपा ने जगाई नई उम्मीदें, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक खजान दास ने की जनता से भारी समर्थन की अपील

पार्टी के साथ गद्दारी करने वालों को दिखाया बाहर का रास्ता, भविष्य में नहीं होगी इंट्री

टिहरी गढ़वाल 15 जनवरी 2025। नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवार मस्ता सिंह नेगी के समर्थन में भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक खजाना दास ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई योजनाओं और परियोजनाओं की घोषणा की, जो नई टिहरी को एक आधुनिक, स्वच्छ और समृद्ध नगर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक खजान दास प्रेस वार्ता करते हुए
भाजपा ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डाईजर में कृत्रिम झील और कोटी कॉलोनी से नई टिहरी तक रोपवे का निर्माण करने की योजना पेश की है। इन परियोजनाओं के जरिए स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ने और पर्यटन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, क्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए प्राकृतिक स्रोतों से पेयजल लाइन बनाने और पुरानी पेयजल व सीवर लाइनों के पुनर्गठन का वादा किया गया है। भाजपा ने हर घर में सुबह और शाम नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है।
श्री खजान दास ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा के जिन कार्यकर्ताओं ने गद्दारी की है उनके दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर दिए गए हैं वे ये कतई न सोचें कि आगामी विधानसभा चुनावों में वापसी होगी।

संकल्प पत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नई टिहरी और बौराड़ी बाजार में आधुनिक पार्किंग सुविधाओं के निर्माण की घोषणा की गई है। भागीरथीपुरम में बस और टैक्सी स्टैंड का निर्माण भी यातायात को सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया जाएगा। भाजपा ने पुरानी टिहरी की सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने के लिए संग्रहालय बनाने और धार्मिक स्थलों के विकास पर भी जोर दिया है। इसके तहत नगर में दिशा सूचक बोर्ड लगाने और पर्यटकों के लिए सुविधाजनक संकेतक उपलब्ध कराने की योजना है।

भाजपा ने पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक वार्ड में पौधारोपण और वन वाटिका निर्माण का वादा किया है। हरे-भरे वातावरण को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाने की योजना है। खेल और मनोरंजन सुविधाओं के तहत कोटी कॉलोनी और खांडखाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम बनाए जाएंगे, जबकि बौराड़ी स्टेडियम का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। बच्चों के लिए इनडोर खेल सुविधाओं का विकास भी प्रस्तावित है।

भाजपा ने नगर में आवारा पशुओं, कुत्तों और बंदरों की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी समाधान का वादा किया है। साथ ही, स्थानीय नागरिकों को निर्माण गतिविधियों में प्राथमिकता देने और पुनर्वासित परिवारों को भूमि अधिकार व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्प लिया गया है।

प्रेस वार्ता में विधायक खजान दास ने कहा कि भाजपा का यह संकल्प पत्र नई टिहरी को एक आधुनिक और स्वच्छ शहर बनाने के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने जनता से भाजपा उम्मीदवार मस्ता सिंह नेगी को भारी समर्थन देने की अपील की। इस संकल्प पत्र ने क्षेत्र के नागरिकों में विकास की नई उम्मीदें जगा दी हैं। अब यह देखना होगा कि जनता भाजपा के इस दृष्टिकोण को कितना समर्थन देती है।

पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, महामंत्री उदय सिंह रावत, मीडिया प्रभारी डॉ प्रमोद उनियाल, देवेंद्र दत्त, शीशराम थपलियाल आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!