प्रियंका महर की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

( डीपी उनियाल गजा )

टिहरी गढ़वाल 18 जनवरी 2025। नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले का छठा दिन प्रियंका महर के नाम रहा। फकोट विकास खंड के निवर्तमान प्रमुख व प्रशासक राजेंद्र सिंह भंडारी ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रियंका महर की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गढवाली गीतों जैसे ‘बेडू पाको बारमासा’, ‘ढोल बाजे’, और ‘चैत की चैत्वाली’ पर दर्शक झूम उठे। पंडाल खचाखच भरा हुआ था और युवाओं की भारी भीड़ मंच के सामने नृत्य करती रही। इतनी अधिक भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रियंका महर ने अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। दर्शक बार-बार ‘एक बार फिर’ की आवाज लगाते रहे, और हर गीत पर तालियों की गूंज से माहौल सराबोर हो गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम अपराह्न शुरू हुआ और देर शाम तक चलता रहा।

मेला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी ने इस तरह के मेलों को सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण बनाए रखने के लिए आवश्यक बताया। मेले में शामिल सैकड़ों दर्शकों ने गढवाली गीतों का आनंद उठाया और जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में गिरीश बंठवाण, मकान सिंह चौहान, मुनेंदर उनियाल, जीत राम उनियाल, जगत सिंह असवाल, शूरवीर गुसाईं, दिनेश उनियाल, विनोद विजल्वाण, ओम प्रकाश रुडोला, राजेश्वरी असवाल, तहसीलदार गजा विनोद तिवारी, पुलिस कर्मी, मेला स्टॉल के कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!