Ad image

खेलो भारत: स्वामी राम तीर्थ परिसर में तीन दिवसीय खेल कुंभ का पूर्व मंत्री धनाई ने किया शुभारंभ

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखंड प्रांत की चंबा इकाई द्वारा खेलो भारत गतिविधि के अंतर्गत स्वामी राम तीर्थ परिसर, बादशाहीथौल में तीन दिवसीय खेल कुंभ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह खेल कुंभ 28 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कई पारंपरिक खेलों का आयोजन होगा।

अपने संबोधन में पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने कहा कि खेल के माध्यम से युवा न केवल रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि अपने भविष्य को ऊंचाइयों तक ले जाकर देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं। उन्होंने खेलों को स्वस्थ जीवन और अनुशासनिक आचरण का आधार बताया। साथ ही, उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सराहना करते हुए कहा कि परिषद छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए सराहनीय कार्य कर रही है।

इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री अंकित सुंद्रियाल, खेलो भारत प्रांत प्रमुख डॉ. अपर्णा सिंग, विभाग संगठन मंत्री टिहरी कैलाश विष्ट, जिला संगठन मंत्री कंचन पंवार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं जिला संयोजक अंशुल भंडारी, प्रांत केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रमुख अभिषेक पांडे, प्रांत सह संयोजक गौतम मखलोगा, नगर अध्यक्ष डॉ. मनोज नौटियाल, नगर मंत्री राजन सजवाण, और पूर्व छात्र संघ महासचिव नम्रता मखलोगा समेत बड़ी संख्या में छात्र, छात्राएं और खिलाड़ी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!