Ad image

नंदगांव बोटिंग प्वाइंट से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 मार्च 2025 । टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण के सहयोग से जाखणीधार ब्लॉक के नंदगांव बड़कोट में नया बोटिंग प्वाइंट बनकर तैयार हो गया है। चारधाम यात्रा मार्ग पर बने इस बोटिंग प्वाइंट पर भी पर्यटक अब साहसिक खेलों का आनंद ले सकेंगे। यहां पर मोटर बोट, स्पीड बोट,जेटस्की, बनाना राईट और बंपर राईट आदि का संचालन किया जाएगा।

मंगलवार को टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने पूजा अर्चना कर बोटिंग प्वाइंट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य स्थानों को भी विकसित किया जाना चाहिए और बोटिंग प्वाइंट में पानी, लाइट, प्रतिक्षालय, चेंजिंग रूम, सड़क पर सीसी की जानी चाहिए और उनका प्रयास है कि कोटी कालोनी के साथ ही नंदगांव बड़कोट,डोबरा,सांदणा में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाए, ताकि अधिकाधिक पर्यटन यहां आ सके।

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष उदय रावत, ब्लॉक प्रशासक सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख जगदंबा रतूड़ी, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, एडीबी के परियोजना प्रबंधन आशीष कठैत, हर्षमणी सेमवाल, विजय हटवाल, प्रदीप भट्ट,अमर सिंह खरोला,जगवीर खरोला, जसपाल पंवार, प्रदीप पोखरियाल,अंकित खरोला, सुरेन्द्र दत्त,चेतन दास आदि मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!