पर्वतीय क्षेत्रों समेत कई परीक्षा केंद्रों का कुलपति ने किया औचक निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 जून। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन.के. जोशी ने सम सेमेस्टर (एनईपी) एवं वार्षिक परीक्षाओं के दौरान जनपद उत्तरकाशी स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन, अनुशासन, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित रख-रखाव तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। कुलपति ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षाएं पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाएं।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानीं तथा स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
प्रो. जोशी ने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, सकारात्मक और तनावमुक्त परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने परीक्षा की शुचिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा गतिविधियों की नियमित निगरानी किए जाने की बात भी कही।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!