भाजपा सरकार के 3 साल पूरे: टिहरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपलब्धियां गिनाईं

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 मार्च 2025। आज सुबह 11:00 बजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय टिहरी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। यह आयोजन भाजपा सरकार के उत्तराखंड में तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रखा गया था।

सरकार के तीन साल पूरे होने पर प्रेस को संबोधित करते विधायक श्री शक्ति लाल शाह

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य वक्ता के रूप में घनसाली विधायक श्री शक्ति लाल शाह और जिला अध्यक्ष श्री उदय सिंह रावत ने सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से जनता के सामने रखा। इस अवसर पर नई टिहरी मंडल के मंडल, जिला और प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

विधायक शक्ति लाल शाह ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले तीन वर्षों में उत्तराखंड सरकार ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने विशेष रूप से भू-कानून विधेयक का जिक्र किया, जिसे हाल ही में पास कर लागू किया गया है। इस विधेयक के तहत राज्य में जमीन के उपयोग और स्वामित्व को लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं, जिसका उद्देश्य स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा करना और बाहरी अतिक्रमण को रोकना है। उन्होंने इसे पहाड़ी क्षेत्रों के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताया।

शक्ति लाल शाह ने कहा, “पिछले तीन सालों में टिहरी क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विकास तेजी से हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क बढ़ा है साथ ही संचार और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया है।” इसके साथ ही, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चारधाम यात्रा मार्ग पर सुविधाओं का विस्तार और स्थानीय संस्कृति को संरक्षित करने के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया।

जिलाध्यक्ष ने कहा, हम सब मिलकर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आने वाले समय में सरकार का फोकस युवाओं के लिए रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास पर रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए भाजपा सरकार संकल्पबद्ध है।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अतर सिंह तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, पूर्व प्रमुख ख़ेम सिंह चौहान, जाखनीधार ब्लाक की प्रशासक सुनीता देवी, मंडल अध्यक्ष विजय कठेत, असगर अली आदि मौजूद रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाजपा ने अपनी उपलब्धियों को जनता के सामने रखते हुए यह संदेश देने की कोशिश की कि वह राज्य के विकास और जनता के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!