अपर सचिव विजय कुमार जोगदण्डे ने चम्बा विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 09 अप्रैल 2025 । अपर सचिव उत्तराखंड शासन विजय कुमार जोगदण्डे ने आज चम्बा विकासखंड के पलास और आराकोट ग्राम पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीणों को इन योजनाओं से लाभ प्राप्त करने में कोई कठिनाई हो रही है, तो वे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं और अपने सुझाव भी दे सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा करें, ग्रामीणों की समस्याएं सुनें और उनके शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाएं।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी चंबा शाकिब हुसैन, आयुष विभाग के अधिकारी, ग्राम प्रशासक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!