बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने और सरस्वती पुष्कर कुंभकम के लिए त्रिवेणी घाट पर गंगा पूजन संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश, 2 मई 2025 । भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने और 12 वर्षों में एक बार आने वाले सरस्वती पुष्कर कुंभकम के अवसर पर आज सुबह 8 बजे ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पूजन टिहरी राजपरिवार के वंशज ठाकुर कुंवर भवानीप्रताप सिंह जी के हाथों, राजगुरु कृष्णानंद नौटियाल जी के मार्गदर्शन में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया।

इस अवसर पर ठाकुरों, थातगुरुओं और स्थानीय श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। गंगा पूजन के बाद त्रिवेणी घाट के पास स्थित हनुमान पीठ में एक धर्मसभा का आयोजन किया गया।

धर्मसभा में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद नौटियाल जी, ठाकुर नरेंद्र सिंह रौथाण, ठाकुर गौरव सिंह बर्तवाल, सुरेश चंद्र सुयाल, डॉ. अर्चना, आचार्य कृष्णकांत कोठियाल, विजयपाल बघेल, देवीप्रसाद देवली, जगदीश बहुगुणा, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, विजय कुमार और सौरभ तिवारी सहित कई लोगों ने भाग लिया।

धर्मसभा में सभी ने सनातन परंपराओं के संरक्षण और आने वाले धार्मिक आयोजनों की सफलता की कामना की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!