मानसून से पूर्व नगर निगम ऋषिकेश ने शुरू किया नालों की सफाई अभियान

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

जलभराव एवं डेंगू-मलेरिया की रोकथाम को लेकर कमर कस ली निगम ने

ऋषिकेश, 3 मई। नगर निगम ऋषिकेश द्वारा मानसून सत्र से पूर्व व्यापक स्तर पर नालों की सफाई का विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से बचाव और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित करना है।

नगर निगम ऋषिकेश

नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी दी कि नगर निगम क्षेत्र के सभी बड़े एवं छोटे नालों की सफाई तेजी से करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष समय रहते की गई सफाई के सकारात्मक परिणाम सामने आए थे, जिससे न केवल जलभराव की कोई बड़ी घटना नहीं हुई, बल्कि डेंगू की रोकथाम में भी निगम को उल्लेखनीय सफलता मिली थी। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी अभियान को गंभीरता से संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत गीता नगर, अपर गंगानगर और मनसा देवी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इन वार्डों में पार्षद श्री दिनेश रावत (गीता नगर), श्रीमती पायल बिष्ट (अपर गंगानगर) और श्री विनोद नाथ (मनसा देवी) की निगरानी में नालों की गहन सफाई करवाई जा रही है।

अभियान को सफल बनाने में सफाई निरीक्षक श्री सुभाष सेमवाल, श्री अभिषेक मल्होत्रा, श्री अमित नेगी तथा सहायक नगर आयुक्त श्री अमन कुमार फील्ड स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

नगर निगम का यह प्रयास न केवल मानसून के समय नगर को जलभराव से बचाएगा, बल्कि शहरवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी प्रदान करेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!