हेलिकॉप्टर दुर्घटना में पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत: 1 घायल

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी 8 मई । आज प्रातः लगभग 08:50 बजे SDRF उत्तराखंड पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जनपद उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में यात्रियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट भटवाड़ी से मुख्य आरक्षी श्री नवीन कुमार के नेतृत्व में तथा पोस्ट उजेली से उपनिरीक्षक श्री पुष्कर जीना के नेतृत्व में टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। जिलाधिकारी महोदय द्वारा राहत बचाव अभियान की कंट्रोल रूम से निरन्तर निगरानी की जा रही हैं।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि Aerotrans Services Pvt. Ltd. का VT-OXF पंजीकृत हेलीकॉप्टर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। यह हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा हेलीपैड देहरादून से खरसाली हेलीपैड के लिए रवाना हुआ था। SDRF द्वारा घटनास्थल पर बेस बनाकर रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया। हेलीकॉप्टर में कुल 07 लोग सवार थे— 01 पायलट और 06 यात्री। रेस्क्यू के दौरान यह जानकारी सामने आई है।

घायल यात्री: मकतूर भास्कर, निवासी: 19/295 मोमिनबाद, गुंटकल, अनंतपुर, आंध्र प्रदेश — उम्र 51 वर्ष। इन्हें हेली एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश लाया गया है।

मृतक यात्रियों की सूची:

  1. विजयलक्ष्मी रेड्डी सी, पत्नी चिरा सुब्बा
    • निवासी: गैलेरिया सेंट्रल एवेन्यू, पावई, मुंबई (महाराष्ट्र) — उम्र 57 वर्ष।
  2. रॉबिन सिंह, पायलट, पुत्र रामकरण सिंह
    • निवासी: 201 सरनम विला, प्रतापगंज, विक्रमभोग, बड़ोदरा (गुजरात) — उम्र 60 वर्ष।
  3. राधा अग्रवाल, पत्नी रामचंद्र अग्रवाल
    • निवासी: आलमगीरी गंज, बरेली (उत्तर प्रदेश) — उम्र 79 वर्ष।
  4. रुचि अग्रवाल
    • निवासी: 2504 ओडेसी 2, हीरानंदानी गार्डन्स, पावई, मुंबई (महाराष्ट्र) — उम्र 56 वर्ष।
  5. कला चंद्रकांत सोनी, पुत्री चंद्रकांत सोनी
    • निवासी: A-103, गोल्डन ओक, हाई स्ट्रीट, D-Mart समोर, पावई, मुंबई — उम्र 61 वर्ष।
  6. वेदांती, पत्नी एम. भास्कर
    • निवासी: 19/295 मोमिनबाद, गुंटकल, अनंतपुर (आंध्र प्रदेश) — उम्र 48 वर्ष।

SDRF, स्थानीय पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा मृतकों के शवों को सड़क मार्ग तक रेस्क्यू कर लाया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!