ऋषिकेश नगर निगम की सक्रिय पहल: स्वच्छता, सड़क सुरक्षा और बुनियादी ढांचे में सुधार को लेकर अभियान जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश नगर निगम: स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शहर की दिशा में बढ़ते कदम

ऋषिकेश 10 मई 2025 । ऋषिकेश नगर निगम द्वारा मॉनसून पूर्व तैयारी के तहत चंद्रेश्वर नगर, वार्ड 27 बैराज, वार्ड 33 गीता नगर और सरस्वती नाला (त्रिवेणी घाट) में बड़े नालों की सफाई की जा रही है। आशुतोष नगर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए सड़क को घरों के स्तर तक डामरीकरण का कार्य शुरू हुआ।

निगम आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि अमित ग्राम में सड़क समतलीकरण और अवस्थापना निधि के तहत सड़कों का डामरीकरण किया जा रहा है।इसके अतिरिक्त, मालवीय नगर, बनखंडी, सुभाष नगर और देहरादून रोड पर आवारा कुत्तों का टीकाकरण व स्टेरलाइजेशन, साथ ही निराश्रित पशुओं को गौसदन और नंदीशाला में स्थानांतरित करने का कार्य जारी है।

इसके अलावा मोबाइल टॉयलेट की मरम्मत भी की जा रही है। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए 10 मई 2025 को सभी वार्डों में डोर-टू-डोर वाहनों के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!