डीएम की अध्यक्षता में 27 जनवरी को यहां लगेगा बहुद्देश्यीय शिविर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 जनवरी, 2023। रा.इ.का. ठांगधार, ग्राम पंचायत सौड, विकास खण्ड चम्बा में 27 जनवरी को बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा।
बहुद्देशीय शिविर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में समय 12.00 बजे से आयोजित किया जायेगा।

शिविर में आम जनमानस को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं/शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर लगवाकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। तहसील टिहरी द्वारा विभिन्न प्रमाण-पत्र बनवाये जायेंगे।

अग्रणी बैंक प्रबन्धक तथा जिला विकास प्रबन्धक (नाबार्ड) टिहरी गढ़वाल द्वारा बैंकिंग सम्बन्धी योजनाओं एवं वित्तीय समावेश के सम्बन्ध में ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की जायेगी एवं स्टॉल स्थापित किया जायेगा।
जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को बहुद्देशीय शिविर में अपने-अपने विभागीय स्टॉल लगवाते हुए स्वयं प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!