टिहरी में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: भाजपा नेता विजय शाह का पुतला फूंका

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 मई 2025 । भाजपा नेता विजय शाह द्वारा सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में टिहरी में महिला कांग्रेस की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विजय शाह का प्रतीकात्मक पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए उनके बयान की कड़ी निंदा की।

आशा रावत ने कहा कि विजय शाह का बयान केवल कर्नल सोफिया का नहीं, बल्कि देश की हर बेटी और महिला का अपमान है। उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी देश की पहली महिला सैन्य अधिकारी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारत का नेतृत्व किया है। भाजपा नेता का यह बयान न केवल महिला विरोधी है, बल्कि भारतीय सेना और देश की गौरवशाली परंपरा के भी खिलाफ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का महिला सशक्तिकरण का दावा केवल एक दिखावा है और हकीकत में उनके नेता महिलाओं का अपमान करने में पीछे नहीं रहते। महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि वे इस प्रकरण पर तुरंत प्रतिक्रिया दें, विजय शाह को पार्टी से बाहर निकालें और उनसे पूरे देश की महिलाओं से माफी मांगने को कहें।

प्रदर्शन में ममता उनियाल, अनिता रावत, मुन्नी बिष्ट, शगुफ्ता प्रवीन, गंगा देवी, अनिता शाह, राकेश राणा, विजय गुनसोला, मुशर्रफ अली, कुलदीप पंवार, गब्बर रावत, मनीष पंत सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा ने इस विषय को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!