नरेंद्रनगर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल की ओर से मई माह में विभिन्न जनजागरूकता अभियानों के तहत माउंट कार्मल क्रिश्चियन अकैडमी, नरेंद्रनगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री आलोक राम त्रिपाठी ने बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम, बच्चों के अधिकार, विकलांग व्यक्तियों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं तथा वाणिज्यिक यौन शोषण से पीड़ितों को मिलने वाली विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही ‘सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन’ अभियान पर भी चर्चा की गई।

पुलिस विभाग की ओर से उप निरीक्षक कविता ने सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को यातायात नियमों और दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए।

श्री राजपाल सिंह मियां, अधिवक्ता, ने नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 और राहवीर योजना की जानकारी दी, जिसमें सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने वाले व्यक्तियों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन और आर्थिक सहायता दी जाती है।

शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील सिंह, शिक्षकगण, पुलिस विभाग से अधिकारी, छात्र-छात्राएं और प्राविधिक स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!