बरवाल गांव में जल अर्पण दिवस का आयोजन, जल जीवन मिशन योजना का हुआ शुभारंभ

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 फरवरी। विकासखंड थैालधार की ग्राम पंचायत बरवाल गांव में शुक्रवार दिनांक 13 फ़रवरी 2026 को ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन किया गया। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम हेतु निर्मित पेयजल योजना के कार्य पूर्ण होने एवं निर्माण के पश्चात योजना का संचालन एवं रखरखाव ग्राम पंचायत द्वारा प्रारम्भ किये जाने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में योजना के सफल संचालन हेतु ग्राम वासियों को प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर जल पूजन, जल शपथ के साथ साथ स्कूली बच्चों की जल संरक्षण विषय पर भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये गए। उत्तराखंड पेयजल निगम चम्बा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं द्वारा ग्राम समाज को पेयजल योजना संचालन, स्वच्छता, टेस्टिंग, जल संरक्षण आदि विषयों पर जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर सदस्य जिला पंचायत राजेंद्र सिंह रांगड़, ज्येष्ठ उपप्रमुख सुनीता राणा, ग्राम प्रधान जगमोहन सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि ओम प्रकाश भट्ट, अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम संदीप कश्यप, अधिशासी अभियंता के एन सेमवाल, सहायक अभियंता राजवीर राणा, सुबोध थपलियाल, अपर सहायक अभियंता अनिल पंवार, शुभम शर्मा, आशीष पंवार, प्रधानाध्यापक अमित चमोली, मोहन सिंह चौहान, रोशन लाल शिलस्वाल सहित अन्य ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!