बदरीनाथ धाम में सिक्स सिग्मा मेडिकल सेंटर और एसीएलएस एम्बुलेंस का शुभारंभ

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

चमोली, 24 मई 2025 । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा मार्गों और धामों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम में सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सेंटर और एसीएलएस (एडवांस क्रिटिकल लाइफ सपोर्ट) एम्बुलेंस का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश द्वारा किया गया।

उद्घाटन अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चारों धामों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ की जा रही हैं। सिक्स सिग्मा द्वारा बद्रीनाथ में स्थापित यह मेडिकल सेंटर तीर्थयात्रियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

सिक्स सिग्मा की डॉ. सपना ने बताया कि माणा गांव, मंदिर परिसर और यूथ हॉस्टल में मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। साथ ही एसीएलएस एम्बुलेंस भी धाम में सेवाएं दे रही है। एडिशनल डायरेक्टर डॉ. भारत शर्मा ने कहा कि यह पहल मानवीय सेवा और राष्ट्र सेवा के संकल्प के तहत की गई है।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सिक्स सिग्मा की सेवाएं
सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर वर्ष 2013 से केदारनाथ, बद्रीनाथ, रुद्रनाथ, तुंगनाथ, मध्यमहेश्वर और आदि कैलाश जैसे दुर्गम तीर्थ स्थलों पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। संस्था की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अनीता भारद्वाज ने बताया कि इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।

Share This Article
error: Content is protected !!