Ad image

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का टिहरी में ज़ोरदार स्वागत

admin
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 6 फरवरी 2020

नई टिहरी: भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बंशीधर भगत का ढालवाला, नरेंद्र नगर, आगराखाल,खाड़ी, चम्बा एवं नई टिहरी  में जगह जगह पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं के साथ ज़ोरदार स्वागत किया।

नई टिहरी में चौहान वेडिंग पॉइंट में आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यकर्ता सुबह से ही तैयारी में जुटे रहे। हालांकि भगत तय कार्यक्रम के लगभग 2 घण्टे बाद नई टिहरी पहुंचे फिर भी कार्यकर्ताओं के जोश में कोई कमी नहीं दिखी।

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि उनकी यह यात्रा कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात का है। जगह जगह पर हुए  स्वागत से गद-गद भगत ने कहा कि उन्हें जनता का प्यार मिल रहा है। कहा कि लोग उमड़ उमड़ कर आ रहे है ,कहें तो 80 साल के वृद्ध में भी करंट दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य आगामी  2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को 57 से आगे ले जाने का है। अगर ऐसा नहीं कर पाया तो फिर क्यों मैं बना । कहा कि अप्रैल से व्यापक भ्रमण करेंगे। हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करेंगे वे हर घर जाएंगे, लोगों के घर पर जाकर उनकी समस्या सुनेंगे। मन्त्रिमण्डल विस्तार के मामले पर उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री जी के अधिकार क्षेत्र का मामला है।

इस मौके पर धनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, टिहरी विधायक डॉ.धन सिह नेगी, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ज्योति गैरोला, राज्यमंत्री अब्बल सिंह बिष्ट,राज्य मंत्री अतर सिंह तोमर, भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी, डीसीबी अध्यक्ष सुभाष रमोला समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!