Ad image

चम्बा ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज मोलधार में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 दिसंबर 2025 । जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में चम्बा ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोलधार में शुक्रवार को एक दिवसीय आपदा प्रबंधन, न्यूनीकरण, त्वरित राहत-बचाव एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशों एवं अपर जिलाधिकारी व आपदा प्रबंधन अधिकारी के आदेशानुसार DDMA के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी द्वारा छात्र-छात्राओं व विद्यालय कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम में प्राकृतिक आपदाओं के प्रकार, आपदा पूर्व तैयारी, आपदा के दौरान एवं पश्चात कार्यवाही पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बेसिक उपकरणों का उपयोग, आपातकालीन स्थिति में कदम, स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, आग से बचाव, जंगली जानवरों से सावधानी, बाढ़ से सुरक्षा के उपाय सिखाए गए। जनपद, राज्य एवं राष्ट्रीय आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों के साथ विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थानों व निकासी मार्गों की भी जानकारी साझा की गई।सभी को भूदेव ऐप की जानकारी देते हुए शिक्षकों व कर्मियों को ऐप डाउनलोड भी कराया गया। इस अवसर पर 73 छात्र-छात्राएं, अध्यापक-अध्यापिकाएं एवं विद्यालय कर्मी उपस्थित रहे। प्रभारी प्रधानाचार्य प्रताप सिंह पुंडीर ने सभी को संबोधित कर आपदा प्रबंधन की महत्ता पर जोर दिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!