पर्यावरण सुरक्षा हमारा धर्म: प्रो० पुष्पा नेगी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा वृक्षा रोपण, स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया तथा पर्यावरण का महत्व एवं सरंक्षण विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफ़ेसर पुष्पा नेगी ने कहा कि मानव ने अपने स्वार्थ के लिए पर्यावरण को असंतुलित किया और अब इसका सुधार भी हमको अपना धर्म समझ कर करना होगा अन्यथा मानवता का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने आम जनमानस ही अपील की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नारे एक पेड़ मां के नाम को हम सभी को मिल कर सफल बनाना होगा। उन्होंने महाविद्यालय के पर्यावरण को साफ स्वच्छ एवं ग्रीन केंपस बनाने , पॉलिथीन का कम से कम प्रयोग करने एवं एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम हेतु समस्त छात्राओं और प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को प्रेरित किया, इस निमित छात्रों को तीन टोलियो में बांटा गया। छात्राओं द्वारा एवं प्राध्यापकों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस अधिकारी डॉक्टर आशा डोभाल द्वारा किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!